, , , , , ,

24 घंटे के भीतर उत्तराखंड के 8 जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने किया ऑरेंज अलर्ट जारी दून के डीएम ने आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने 29 तक बताई भयंकर बारिश देहरादून। उत्तराखंड में अगले 24 घंटे भीतर तेज बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

मौसम विभाग ने किया ऑरेंज अलर्ट जारी

  • दून के डीएम ने आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश
  • इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने 29 तक बताई भयंकर बारिश

देहरादून। उत्तराखंड में अगले 24 घंटे भीतर तेज बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी देहरादून के अलावा हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में तेज बौछार के साथ ही मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। देहरादून जिले में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने आपदा प्रबंधन से जुड़े तमाम विभागों के अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। साथ ही हर घंटे रिपोर्ट भेजने को कहा है। आपदा की स्थिति में तत्काल राहत अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (आईएमडी) के मुताबिक, उत्तराखंड में 29 अगस्त तक भयंकर बारिश होने की संभावना है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें