, ,

चमोली : मिठाई की दुकान में लगी आग से नौ सिलेंडरों में हुआ विस्फोट, 11 दुकानें जलीं

चमोली। यहां आज गुरुवार को चमोली बाजार में एक मिठाई की दुकान में आग लग गई और उसमें रखे नौ सिलेंडरों में एक के बाद एक विस्फोट होने से आग और विकराल हो गई। आग ने पास की 11 अन्य दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उनमें रखा सामान भी जलकर नष्ट हो गया।मिली…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

चमोली। यहां आज गुरुवार को चमोली बाजार में एक मिठाई की दुकान में आग लग गई और उसमें रखे नौ सिलेंडरों में एक के बाद एक विस्फोट होने से आग और विकराल हो गई। आग ने पास की 11 अन्य दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उनमें रखा सामान भी जलकर नष्ट हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार आज गुरुवार को दोपहर दो बजकर 22 मिनट पर मिठाई की दुकान में आग लग गई। आग की चपेट में 11 अन्य दुकानें भी आ गईं।
दुकानों में आग लगने से चमोली बाजार में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर चमोली एसडीएम, तहसीलदार के साथ ही पुलिस टीम मौजूद रही, लेकिन आग पर काबू पाने में बेबस दिखी। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के वाहन को बुलाया गया।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें