, ,

धामी कैबिनेट के 23 फैसले: वन आरक्षी की आयु सीमा बढ़ी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में लिए गए फैसलों के तहत सफाई कर्मचारी आयोग में उपाध्यक्ष के एक अतिरिक्त पद को स्वीकृति दी गई है। वन आरक्षी भर्ती में उम्र सीमा 28 साल हुई सरकार ने वन आरक्षी भर्ती…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

5 minutes

पढ़ने का समय

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में लिए गए फैसलों के तहत सफाई कर्मचारी आयोग में उपाध्यक्ष के एक अतिरिक्त पद को स्वीकृति दी गई है।

वन आरक्षी भर्ती में उम्र सीमा 28 साल हुई

सरकार ने वन आरक्षी भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 से बढ़ाकर 28 साल कर दी है। यह छूट 31 दिसंबर 2028 तक लागू रहेगी। इससे भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत मिलेगी। आबकारी विभाग में भी 11 नए पद बनाए जाएंगे। इनमें उप आबकारी आयुक्त के पांच और सहायक आबकारी आयुक्त के छह पद शामिल हैं।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

पीजी डॉक्टरों को दो साल सरकारी सेवा देनी होगी

राजकीय मेडिकल कॉलेजों से पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) करने वाले डॉक्टरों के लिए दो साल का अनिवार्य सेवा बॉन्ड लागू होगा। पढ़ाई पूरी करने के बाद डॉक्टरों को दो साल तक उत्तराखंड में सरकारी सेवा देनी होगी। चिकित्सा विभाग से जुड़े दो अन्य फैसले भी लिए गए हैं। उत्तराखंड एक्सरे प्राविधिक सेवा संशोधन नियमावली को मंजूरी दी गई है। वहीं, कर्मचारी राज्य बीमा योजना के फार्मा संवर्ग में बदलाव के बाद अब डी फार्मा के साथ बी फार्मा की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे।

आशा कार्यकर्ताओं को अब हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपये

कैबिनेट ने आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1,700 रुपये की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। अभी उन्हें हर महीने 8,300 रुपये मिलते हैं। बढ़ोतरी के बाद यह राशि 10 हजार रुपये हो जाएगी। वहीं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी पर फैसला लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया गया है।

सफाई कर्मचारी आयोग में उपाध्यक्ष का एक अतिरिक्त पद भी बनाया जाएगा। इसके अलावा श्रम विभाग के तहत सामाजिक सुरक्षा कोष का गठन होगा। इसके जरिए असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के कल्याण के लिए योजनाएं चलाई जाएंगी।

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले…

क्रमविषयकैबिनेट का फैसला
1सफाई कर्मचारी आयोगउपाध्यक्ष का एक अतिरिक्त पद सृजित होगा।
2सामाजिक सुरक्षासामाजिक सुरक्षा संहिता नियमावली, 2026 को मंजूरी। असंगठित क्षेत्र के कर्मकार भी इसके दायरे में आएंगे।
3ESI फार्मासिस्ट भर्तीडी फार्मा के साथ बी फार्मा अभ्यर्थी भी भर्ती के लिए पात्र होंगे।
4चीनी मिलों को राहतऋण लेने के लिए सरकार 207.75 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी देगी।
5एक्स-रे तकनीशियनसेवा नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी गई।
6PG डॉक्टरपढ़ाई पूरी करने के बाद दो साल तक प्रदेश में सरकारी सेवा देना अनिवार्य होगा।
7पेयजल योजनासंचालन और रखरखाव नीति, 2026 को मंजूरी दी गई।
8NHIDCLनिर्माण कार्यों के लिए सूचीबद्ध संस्थानों से हटाया गया।
9विधानसभामानसून सत्र का सत्रावसान मंजूर किया गया।
10सेतु आयोगविभागीय ढांचे को मंजूरी दी गई।
11आबकारी विभाग11 नए पदों का सृजन होगा। इनमें उप आबकारी आयुक्त के पांच और सहायक आबकारी आयुक्त के छह पद शामिल हैं।
12आंगनबाड़ीकार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने पर फैसला लेने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया।
13वन सेवाउत्तराखंड अधीनस्थ वन सेवा नियमावली, 2026 को मंजूरी दी गई।
14आशा कार्यकर्तामानदेय में 1,700 रुपये की बढ़ोतरी। अब हर महीने 8,300 के बजाय 10,000 रुपये मिलेंगे।
15बिल्डिंग बायलॉजभवन निर्माण के नियमों में शिथिलता देने का फैसला हुआ।
16लैंड यूजभू-उपयोग परिवर्तन की दरों में करीब 25 प्रतिशत की कमी की गई।
17हरिद्वार PRT21.08 किलोमीटर लंबे तीन कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इनमें 21 स्टेशन होंगे।
18महाधिवक्ता कार्यालयकर्मचारी सेवा नियमावली को मंजूरी दी गई।
19वन भूमिबापूग्राम, बिंदुखत्ता समेत अन्य क्षेत्रों में बसी आबादी को डी-नोटिफाई करने पर सैद्धांतिक सहमति बनी। इसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

चीनी मिलों को 207.75 करोड़ की बैंक गारंटी

पेराई सत्र के दौरान चीनी मिलों को कर्ज लेने में मदद देने के लिए सरकार 207.75 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी देगी। इससे मिलों को बैंकों से ऋण लेने में आसानी होगी। खनन विभाग के तहत जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शुल्क दर 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दी गई है। हालांकि, खनिजों की रॉयल्टी में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

हरिद्वार में बनेंगे 21 स्टेशन वाले तीन PRT कॉरिडोर

हरिद्वार में 21.08 किलोमीटर लंबे तीन PRT कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इनमें कुल 21 स्टेशन होंगे। पहला कॉरिडोर 15 किलोमीटर लंबा होगा, जो सीतापुर से भारत माता मंदिर तक बनेगा। इस परियोजना से शहर में यातायात का दबाव कम करने और जाम से राहत दिलाने की योजना है।

इसके अलावा भवन निर्माण और बिल्डिंग बायलॉज के नियमों में छूट देने का फैसला हुआ है। इसके लिए प्राधिकरण, यूडीए और शासन स्तर पर अनुमति देने की व्यवस्था होगी। राज्य में लैंड यूज बदलने की दरों में भी करीब 25 प्रतिशत की कमी की गई है।

बापूग्राम समेत वन भूमि पर बसी आबादी को राहत की उम्मीद

कैबिनेट ने बापूग्राम की 594 एकड़ आरक्षित वन भूमि, बिंदुखत्ता और अन्य वन क्षेत्रों में बसी आबादी को डी-नोटिफाई करने पर सैद्धांतिक सहमति दी है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत राज्य सरकार अब इस संबंध में केंद्र को प्रस्ताव भेजेगी। ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव से जुड़े प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है। सेतु आयोग के ढांचे और IT से जुड़े पदों को भी स्वीकृति दी गई है।

राजस्व नियमावली के लिए बनेगी समिति

उत्तराखंड अधीनस्थ राजस्व कार्यपालक नियमावली तैयार करने के लिए मंत्रिमंडल उपसमिति गठित की जाएगी। राजस्व निरीक्षक सेवा नियमावली में बदलाव के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समिति बनाई जाएगी। इसके अलावा उत्तराखंड महाधिवक्ता सेवा अधिष्ठान कर्मचारी सेवा नियमावली को मंजूरी दी गई है। राज्य में काम नहीं करने के कारण NHIDCL को सूचीबद्धता से हटाने का फैसला हुआ है। पंचम विधानसभा के सत्र का सत्रावसान करने के प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें