Category: हरिद्वार
-

हरिद्वार में पारा पहुंचा 43 डिग्री के पार, आज कुछ जगह हल्की बारिश के आसार
हरिद्वार। यहां बीते 10 जून पिछले 42 सालों में सबसे अधिक गर्म दिन रहा। हरिद्वार का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 43.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आज शनिवार को भी राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।बहादराबाद मौसम विभाग के शोध पर्यवेक्षक नरेंद्र रावत के मुताबिक…
-

हरिद्वार में गंगा दशहरा पर्व पर स्नान के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब!
हरिद्वार। गंगा दशहरा पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गंगा घाटों पर उमड़ पड़ी। आज सुबह 10 बजे तक 16 लाख 30 हजार श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी पर्व स्नान पर हरिद्वार में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावनाएं…
-

हरिद्वार : सोमवती अमावस्या का महास्नान, श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
हरिद्वारः आज सोमवार सुबह को सोमवती अमावस्या स्नान पर हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। ढाई साल बाद हरिद्वार में किसी स्नान पर्व पर इतनी अधिक संख्या में श्रद्धालु देखने को मिल रहे हैं। सड़कों से लेकर गंगा घाट और फिर पौराणिक ब्रह्मकुंड तक हर…
-

हरिद्वार : फिरौती मांगने वाले अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने दबोचा, युवक सकुशल बरामद
हरिद्वार। यहां लक्सर क्षेत्र से युवक का अपहरण कर उसके परिजनों से 6 लाख की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अपहृत युवक को हरियाणा के पानीपत से सकुशल बरामद कर लिया।गौरतलब है कि लक्सर कोतवाली के गढ़ी संघीपुर गांव निवासी सईद हसन ने पुलिस…
-

हरिद्वार में कुंभ के समय बनी मुख्य सड़क धंसी, बड़ा हादसा टला
हरिद्वार। धर्मनगरी में करीब सवा साल पहले महाकुंभ के दौरान करोड़ों की लागत से बनी मुख्य सड़क के धंसने से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की पोल खोल गई है।आज शनिवार को घोड़ा अस्पताल शिव मूर्ति रोड पर सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया। गनीमत यह रही कि उस समय सड़क के उस हिस्से…
-

उत्तराखंड : चीता पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, हमलावर अपने साथियों को छुड़ाने में रहे कामयाब!
हरिद्वार। आज गुरुवार तड़के रानीपुर थाने के शिवालिक नगर में चीता पुलिसकर्मियों पर बदमाशों ने हमला बोलकर अपने साथियों को छुड़ा लिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी गंभीर घायल हो गए, जिन्हें हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। वहीं बदमाश पुलिस के कब्जे से अपने साथियों को छुड़ाने में कामयाब रहे।पुलिस के अनुसार…
-

हरिद्वार कोर्ट : माता-पिता को प्रताड़ित करने वाले बच्चे होंगे घरों से बाहर!
हरिद्वार। बच्चों के पैदा होने से लेकर उनको काम में व्यवस्थित करने तक में माता पिता अपना पूरा जीवन लगा देते हैं, लेकिन कई बार यही बच्चे अपने पैरों पर खड़े होने के बाद अपने मां-बाप का सहारा बनने के बजाय बुजुर्ग मां-बाप को न केवल परेशान करते हैं,बल्कि कई बार उन्हें बेसहारा भी छोड़…
-

हरिद्वार : आश्रय गृह में किशोरी ने लगाई फांसी, आत्महत्या की वजह जानने में जुटी पुलिस
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में स्थित आश्रय गृह में एक किशोरी ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। किशोरी की आत्महत्या के बाद आश्रय गृह की व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।रावली महदूद सिडकुल स्थित आश्रय गृह में आज बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब आश्रय गृह की एक कमरे में एक किशोरी…
-

हरिद्वार में तीन जेब कतरी गिरफ्तार, सफाई से काटती थीं तीर्थयात्रियों की जेब
हरिद्वार। आज चारधाम यात्रा सीजन में जहां पुण्य कमाने देश दुनियाभर से श्रद्धालु आ रहे हैं, वहीं कुछ लोग पाप की कमाई करने के लिये उत्तराखंड पहुंच गये हैं। यहां तीर्थ यात्रियों की जेब काटती हुई तीन शातिर जेबकतरी पकड़ी गई है। पुलिस ने इनके पास से जेब काटने में प्रयुक्त ब्लेड बरामद किए हैं।पुलिस…
-

हरिद्वार : अतिक्रमण पर ‘प्रहार’, मुख्य बाजार में चला बुलडोजर
हरिद्वार। आज बुधवार को यहां मुख्य बाजार सहित कई इलाकों में भी अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया। पहले सुबह करीब 11 बजे पुलिस और प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर हरकी पैड़ी इलाके में पहुंची।टीम ने दुकानों के आगे सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया। हालांकि कुछ व्यापारियों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की…
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHAR DHAM CHARDHAM CM DHAMI CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN INDIAN ARMY JOBS KANWAR YATRA 2022 KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें













