हरिद्वार। आज गुरुवार तड़के रानीपुर थाने के शिवालिक नगर में चीता पुलिसकर्मियों पर बदमाशों ने हमला बोलकर अपने साथियों को छुड़ा लिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी गंभीर घायल हो गए, जिन्हें हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। वहीं बदमाश पुलिस के कब्जे से अपने साथियों को छुड़ाने में कामयाब रहे।
पुलिस के अनुसार गुरुवार तड़के चीता कॉन्स्टेबल प्रीतपाल एवं विजयपाल शिवालिक नगर क्षेत्र में रोजाना की तरह गश्त पर थे। इसी दौरान जावेद जी क्लस्टर क्षेत्र में पहुंचे तो संदिग्ध अवस्था में घूमते दो युवकों को पकड़ा। अभी उनसे पूछताछ ही हो रही थी तो दोनों भागने लगे, लेकिन दोनों सिपाहियों ने उन्हें धर दबोचा। इसी दौरान पीछे से आए उनके दो अन्य साथियों ने दोनों सिपाहियों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हमला इतनी तेजी से हुआ कि दोनों सिपाहियों को संभलने का मौका नहीं मिला और दोनों जवान लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर गए। इस बीच चारों बदमाश मौके से फरार हो गए। प्रीतपाल की आंख पर गंभीर चोट आने के चलते चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। जबकि दूसरे सिपाही विजयपाल को अस्पताल में ही भर्ती कर लिया गया है। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पुलिस ने फरार हुए बदमाशों की तलाश में जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान वे ब्रह्मपुरी क्षेत्र में भी दिखाई दिए और दारोगा नवीन पुरोहित ने जब उन्हें पकड़ना गए तो बदमाशों ने उन पर पत्थरबाजी शुरू कर दी और मौके से फरार हो गये। सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में जुटी है।
उत्तराखंड : चीता पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, हमलावर अपने साथियों को छुड़ाने में रहे कामयाब!
हरिद्वार। आज गुरुवार तड़के रानीपुर थाने के शिवालिक नगर में चीता पुलिसकर्मियों पर बदमाशों ने हमला बोलकर अपने साथियों को छुड़ा लिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी गंभीर घायल हो गए, जिन्हें हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। वहीं बदमाश पुलिस के कब्जे से अपने साथियों को छुड़ाने में कामयाब रहे।पुलिस के अनुसार…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHAR DHAM CHARDHAM CM DHAMI CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN INDIAN ARMY JOBS KANWAR YATRA 2022 KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें













