हरिद्वार। यहां बीते 10 जून पिछले 42 सालों में सबसे अधिक गर्म दिन रहा। हरिद्वार का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 43.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आज शनिवार को भी राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
बहादराबाद मौसम विभाग के शोध पर्यवेक्षक नरेंद्र रावत के मुताबिक शुक्रवार को बहादराबाद का अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। हरिद्वार का तापमान 43.5 डिग्री रहा। नरेंद्र रावत के मुताबिक 1980 के बाद जून माह की 10 तारीख में अब तक सर्वाधिक तापमान रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विभाग के केंद्र में 1980 के बाद से ही तापमान का डाटा कंप्यूटराइज्ड है। हालांकि बहादराबाद में विज्ञान केंद्र 1950 से चल रहा है। कंप्यूटराइज्ड डेटा के अनुसार 42 साल में शुक्रवार का दिन सबसे अधिक गर्म रहा है। गर्मी से इंसान ही नहीं, मवेशी भी परेशान दिखे।
हरिद्वार पहुंचे यात्रियों ने गर्मी से राहत पाने के लिए गंगा का सहारा लिया। घाटों पर डुबकी लगाकर गर्मी से बचाव किया। दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक घाटों पर काफी भीड़ रही। राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार को रात में हुई हल्की बूंदाबांदी ने कई दिनों से गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत दी। वहीं आज शनिवार को भी राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि राज्य के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। कुछ स्थानों में तेज हवाएं चलने और हीट वेव की स्थिति रहने की संभावना है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की हल्की सक्रियता से मौसम में एक-दो दिन बदलाव देखने को मिलेगा। जहां तक प्री मानसून बारिश का सवाल है तो वह 15 जून से आ सकती है।
रुड़की में गर्मी से निजात के लिए लोग गंग नहर में गोते लगा रहे हैं लेकिन वो भी कुछ देर की ही राहत दे पा रही है। पिछले कुछ दिनों से गर्मी अपने चरम पर है। शुक्रवार को अधिकतम पारा जहां 40 डिग्री से ऊपर रहा। वहीं न्यूनतम पारा एक सप्ताह में सर्वाधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गंगनहर के घाटों पर भरी दोपहरी में लोग नहा कर गर्मी शांत करते देखे जा रहे हैं। वहीं गर्मी का असर बाजारों पर भी साफ दिख रहा है। दोपहर के समय सभी बाजार पूरी तरह सुनसान दिखाई दे रहे हैं।
हल्द्वानी में गर्मी की मार झेल रहे लोगों को फिलहाल राहत नहीं मिली है। अब मैदान, भाबर के साथ ही पर्वतीय इलाकों में भी तपिश बढ़ रही है। हल्द्वानी में 39.8 और पर्वतीय क्षेत्र मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया जो पिछले साल की तुलना में जून में सर्वाधिक रहा है। हालांकि 15 जून से प्री मानसून बारिश की संभावना जताई जा रही है। शुक्रवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 39.8 और न्यूनतम 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मुक्तेश्वर में तापमान 29.2 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, 11 और 12 जून को पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।
हरिद्वार में पारा पहुंचा 43 डिग्री के पार, आज कुछ जगह हल्की बारिश के आसार
हरिद्वार। यहां बीते 10 जून पिछले 42 सालों में सबसे अधिक गर्म दिन रहा। हरिद्वार का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 43.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आज शनिवार को भी राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।बहादराबाद मौसम विभाग के शोध पर्यवेक्षक नरेंद्र रावत के मुताबिक…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHARDHAM CHAR DHAM CM DHAMI CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN JOBS KANWAR YATRA 2022 KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें













