,

हरिद्वार : अतिक्रमण पर ‘प्रहार’, मुख्य बाजार में चला बुलडोजर

हरिद्वार। आज बुधवार को यहां मुख्य बाजार सहित कई इलाकों में भी अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया। पहले सुबह करीब 11 बजे पुलिस और प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर हरकी पैड़ी इलाके में पहुंची।टीम ने दुकानों के आगे सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया। हालांकि कुछ व्यापारियों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

हरिद्वार। आज बुधवार को यहां मुख्य बाजार सहित कई इलाकों में भी अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया। पहले सुबह करीब 11 बजे पुलिस और प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर हरकी पैड़ी इलाके में पहुंची।
टीम ने दुकानों के आगे सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया। हालांकि कुछ व्यापारियों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की विरोध भी किया, लेकिन पुलिस के आगे उनकी एक न चल पाई। इससे पहले ही हरकी पैड़ी इलाके में व्यापारियों को आगाह कर दिया गया था कि बुधवार को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिन व्यापारियों ने दुकानों के बाहर सड़क पर अतिक्रमण किया हुआ है, वो समय रहते अपना अतिक्रमण या तो खुद हटा लें, वरना प्रशासन बुलडोजर से उसे ध्वस्त कर देगा।
इसके बाद कुछ व्यापारियों ने तो प्रशासन की इस चेतावनी को गंभीरता से लिया और समय रहते अतिक्रमण हटा लिया था। जिन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया था, उन पर आज बुधवार को कार्रवाई की गई और बुलडोजर के जरिए अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। पुलिस-प्रशासन की टीम को जहां पर भी अतिक्रमण मिला, उसे तोड़ दिया गया।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें