,

हरिद्वार में तीन जेब कतरी गिरफ्तार, सफाई से काटती थीं तीर्थयात्रियों की जेब

हरिद्वार। आज चारधाम यात्रा सीजन में जहां पुण्य कमाने देश दुनियाभर से श्रद्धालु आ रहे हैं, वहीं कुछ लोग पाप की कमाई करने के लिये उत्तराखंड पहुंच गये हैं। यहां तीर्थ यात्रियों की जेब काटती हुई तीन शातिर जेबकतरी पकड़ी गई है। पुलिस ने इनके पास से जेब काटने में प्रयुक्त ब्लेड बरामद किए हैं।पुलिस…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

हरिद्वार। आज चारधाम यात्रा सीजन में जहां पुण्य कमाने देश दुनियाभर से श्रद्धालु आ रहे हैं, वहीं कुछ लोग पाप की कमाई करने के लिये उत्तराखंड पहुंच गये हैं। यहां तीर्थ यात्रियों की जेब काटती हुई तीन शातिर जेबकतरी पकड़ी गई है। पुलिस ने इनके पास से जेब काटने में प्रयुक्त ब्लेड बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार सूचना मिल रही थी कि गंगा किनारे के कई घाटों पर आने वाले तीर्थ यात्रियों की जेबें काटी जा रही हैं। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान परमार्थ घाट की सीढ़ियां, सप्तऋषि, कोतवाली नगर हरिद्वार से तीन जेबकतरियों लक्ष्मी, कोमल, गायत्री निवासी झुग्गी झोपड़ी, रोड़ी बेलवाला को पकड़ा। तलाशी लेने पर पुलिस को उनके पास से जेब काटने में प्रयुक्त ब्लेड बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में उन्होंने कबूला कि वे कई लोगों की जेब काट चुकी हैं। तीनों महिलाएं भीड़भाड़ वाले इलाकों में एक साथ मिलकर जेब काटने की वारदात को अंजाम देती थीं।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें