, ,

उत्तरकाशी: यमुना नदी में गिरी कार, एक घायल, दो लापता

उत्तरकाशी: यमुनोत्री हाईवे पर चामी-बर्नीगाड़ के बीच बड़ा हादसा हुआ है। एक वाहन अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जबकि दो लोग हैं। वाहन में तीन लोग सवार थे, तीनों देहरादून जा रहे थे। स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ ने एक घायल को बचा लिया है। जबकि दो…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

उत्तरकाशी: यमुनोत्री हाईवे पर चामी-बर्नीगाड़ के बीच बड़ा हादसा हुआ है। एक वाहन अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जबकि दो लोग हैं। वाहन में तीन लोग सवार थे, तीनों देहरादून जा रहे थे। स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ ने एक घायल को बचा लिया है। जबकि दो की तलाश जारी है। एसडीआरएफ व पुलिस ने घायल को खाई से निकालकर उपचार के लिए नौगांव अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल वाहन सवार की पहचान सतीश रावत पुत्र रमेश रावत निवासी राजा रोड सेलाकुई देहरादून के रूप में हुई है। वहीं घटनास्थल से लापता चल रहे लोगों की तलाश में सर्च अभियान जारी है। जिसमे संदीप पुंडीर व जितेंद्र ध्यानी निवासी देहरादून लापता हैं।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें