देहरादून। प्रदेश में विधानसभा सहित विभिन्न विभागों में हुई भर्तियों में धांधली की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आज शुक्रवार को कांग्रेसी विधानसभा के मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
इस मौके पर कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में हुई नियुक्तियों पर फर्जीवाड़ा हुआ है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार दारोगा भर्ती घपले की विजिलेंस के बजाय सीबीआई से जांच कराए।
प्रीतम ने कहा कि 2015 में जब दारोगा भर्ती हुई, उस दौरान वह गृह मंत्री थे। यदि भर्ती में घपला हुआ है तो दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। धामी सरकार को इस प्रकरण की सीबीआई से जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में गैरसैंण को जिला बनाए बिना कमिश्नरी की घोषणा की गई थी। इससे यह शुरू से ही शिगूफा लग रहा था। बिना डीएम और एसएसपी के कमिश्नर को वहां कैसे बैठाया जा सकता था। यही वजह रही कि लोगों ने इसका विरोध किया। जिलों का पुनर्गठन होना चाहिए, लेकिन यह भी हो सकता है कि नए जिलों की बात घपलों से जनता का ध्यान हटाने के लिए की गई हो।
विधानसभा बैक डोर भर्ती: विस के मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी
देहरादून। प्रदेश में विधानसभा सहित विभिन्न विभागों में हुई भर्तियों में धांधली की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आज शुक्रवार को कांग्रेसी विधानसभा के मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।इस मौके पर कांग्रेस…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHAR DHAM CHARDHAM CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT EDUCATION GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN INDIAN ARMY JOBS KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें













