, , ,

दिल्ली ब्लास्ट में उत्तराखंड का युवक घायल, सीएम धामी ने लिया हालचाल

उत्तराखंड । दिल्ली के लालकिले पर हुए बम धमाके में लगभग दर्जन भर लोगों की मौत हो गयी थी और लगभग दो दर्जन लोग घायल हुए थे। जिसमें घायल हुए लोगो में एक युवक उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले का भी शामिल था। अच्छी खबर ये है कि युवक का अब खतरे से बाहर है।…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

उत्तराखंड । दिल्ली के लालकिले पर हुए बम धमाके में लगभग दर्जन भर लोगों की मौत हो गयी थी और लगभग दो दर्जन लोग घायल हुए थे। जिसमें घायल हुए लोगो में एक युवक उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले का भी शामिल था। अच्छी खबर ये है कि युवक का अब खतरे से बाहर है।

जानकारी के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली के लाल किले में कार में हुए बम धमाके के बाद देवभूमि उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार रुड़की अनेक स्थानों के साथ साथ ऊधम सिंह नगर जिला पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है। इस बम धमाके में उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर का हर्षुल सौतिया (28) भी शामिल था।

हर्षुल ने बताया कि जिस समय लाल किले के पास सिग्नल लाइट में धमाका हुआ था उनकी कार भी उस कार से 100 मीटर की दूरी पर थी। धमाके के दौरान इनके सर में उनकी कार का शीशा आकर लग गया। जबकि उनकी कार पूरी तरह डैमेज हो गई। आनन फानन में हरसूल समेत सभी घायलों का अस्पताल भिजवाया गया।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

सीएम धामी ने जाना युवक का हाल

हर्षुल ने बताया कि उनके सिर पर चोट आई थी। हालांकि उनकी हालत स्थिर होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यक्तिगत तौर पर उन्हें फोन कर बेटे का कुशलक्षेम जाना। साथ ही सरकार के प्रयासों से उनके बेटे को जल्द अस्पताल से डिस्चार्ज होने में भी मदद मिली।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें