, ,

उत्तराखंड: वृद्ध की सिर कुचलकर हत्या, खून से सना मिला शव

रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यहां ग्राम पुछड़ी इलाके में आज गुरुवार सुबह एक झोपड़ी के अंदर 65 वर्षीय वृद्ध सलीम अली का शव लहूलुहान हालत में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यहां ग्राम पुछड़ी इलाके में आज गुरुवार सुबह एक झोपड़ी के अंदर 65 वर्षीय वृद्ध सलीम अली का शव लहूलुहान हालत में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार सलीम अली झोपड़ी में अकेले रहते थे। उनके परिजन अलग मकान में रहते हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम ही सलीम अली उत्तर प्रदेश के किसी इलाके से अपनी जमीन बेचकर लौटे थे। उनके पास जमीन बिक्री की रकम भी थी ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में आशंका है कि लूट के इरादे से उनकी हत्या की गई होगी।

सीओ सुमित पांडे ने बताया कि पुछड़ी इलाके में झोपड़ी में एक व्यक्ति का शव मिल है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों और समय का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने आसपास के इलाकों में सघन पूछताछ और छानबीन शुरू कर दी है। लूटपाट की आशंका को ध्यान में रखते हुए पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें