मसूरी। मसूरी देहरादून रोड पर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ लोगों ने आज शनिवार को मसूरी कोल्हूखेत के पानीवाला बैंड पर जाम लगा दिया। सैकड़ों वाहन यहां जाम में फंसे हैं। एसडीएम सदर नरेश चंद्र दुर्गापाल ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जाम खोलने को लेकर कर वार्ता की, लेकिन वे नहीं माने। लोगों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान रोकने की मांग की।
आज शनिवार को कोल्हूखेत में स्थानीय लोगों द्वारा जाम लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छोटे लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। गौरतलब है कि मसूरी-देहरादून मार्ग पर अवैध रूप से बनाए गए रेस्टोरेंट, ढाबे, कमरे और निर्माणाधीन होटलों पर प्रशासन का बुलडोजर चला। बीते शुक्रवार को प्रशासन की दो टीमों ने 30 स्थानों पर अतिक्रमण ध्वस्त किया। हालांकि स्थानीय लोगों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन प्रशासन की कार्रवाई के आगे उनकी एक न चली।
एसडीएम सदर नरेश चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में एमडीडीए, वन विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने कुठाल गेट से लेकर पानीवाला बैंड तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिसके तहत प्रशासन की टीम ने 14 स्थानों पर अवैध रूप से बनाए गए ढाबे, खोले और कमरों को ध्वस्त किया। इस क्षेत्र में अवैध रूप से दो होटलों का भी निर्माण किया जा रहा था। इन्हें भी प्रशासन की टीम ने ध्वस्त किया।
एसडीएम सदर ने बताया कि कुठालगेट से लेकर पानीवाला बैंड तक 73 स्थानों पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण पूर्व में चिह्नित किए गए थे। इनमें से कुछ का चालान किया गया था, जबकि अन्य को ध्वस्तीकरण के लिए नोटिस दिए गए थे। उन्होंने बताया कि यहां अधिकांश ढाबे और रेस्टोरेंट में शराब पिलाई जा रही थी और अन्य अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। आने वाले दिनों में यहां अवैध नौ भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी टीम का नेतृत्व एसडीएम मसूरी शैलेंद्र सिंह नेगी कर रहे थे। इन्होंने पानीवाला बैंड से मसूरी झील तक अतिक्रमण पर कार्रवाई की। इस क्षेत्र में आठ स्थानों पर एमडीडीए के मानकों के विपरीत बनाए गए भवनों और ढाबों, रेस्टोरेंट को ध्वस्त किया गया। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग की सड़क पर छह जगह किए गए अतिक्रमण को भी हटाया। एसडीएम मसूरी ने बताया कि इस क्षेत्र में कुछ लोगों ने पहले ही अतिक्रमण हटा दिया था।
मसूरी: अतिक्रमण के खिलाफ उतरे लोगों ने सड़क पर लगाया जाम, सैकड़ों वाहन फंसे
मसूरी। मसूरी देहरादून रोड पर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ लोगों ने आज शनिवार को मसूरी कोल्हूखेत के पानीवाला बैंड पर जाम लगा दिया। सैकड़ों वाहन यहां जाम में फंसे हैं। एसडीएम सदर नरेश चंद्र दुर्गापाल ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जाम खोलने को लेकर कर वार्ता की, लेकिन वे नहीं माने।…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHAR DHAM CHARDHAM CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT EDUCATION GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN INDIAN ARMY JOBS KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें













