देहरादून। चमोली निवासी युवक विपिन रावत के साथ मौत के मामले में आज परिजनों समेत स्थानीय लोगों ने निजी अस्पताल में हंगामा किया. देहरादून में विपिन रावत के साथ मारपीट हुई थी, जिसके बाद आज अस्पताल में उसकी मौत हो गई। ये जानकारी सामने आते ही बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी समेत क्षेत्रीय लोग अस्पताल में इकट्ठा हुए और लक्खीबाग चौकी इंचार्ज पर हत्या के आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने लक्खीबाग चौकी इंचार्ज प्रवीण सैनी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 25 नवंबर को इनामुल्लाह बिल्डिंग पर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई थी। कहासुनी के बाद एक युवक ने चमोली निवासी विपिन रावत पर बेसबॉल की स्टिक से उसके सिर पर वार किया था। गंभीर रूप से घायल विपिन रावत को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज शनिवार को उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी के साथ एक युवती भी थी, जिसने मौके पर विपिन रावत के साथ आई अन्य युवती के साथ मारपीट की थी।
आज विपिन की मौत के बाद निजी अस्पताल में परिजनों समेत स्थानीय लोगों ने पहुंचकर हंगामा किया और लक्खीबाग चौकी इंचार्ज पर मामले में समझौता करने का दबाव बनाया। इसी बीच बदरीनाथ के विधायक राजेंद्र भंडारी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर करते हुए चौकी इंचार्ज के निलंबन की मांग की। इसके साथ ही आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की भी मांग की है।
लक्खीबाग चौकी इंचार्ज प्रवीण सैनी पर मामले में लापरवाही बरतने, आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी करने और आरोपियों से समझौता करने के गंभीर आरोप लगने के कारण एसएसपी ने एक्शन लेते हुए उसे सस्पेंड कर पुलिस लाइन अटैच कर दिया है।
उत्तराखंड: हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम, आरोपियों से मिलीभगत में चौकी इंचार्ज सस्पेंड
देहरादून। चमोली निवासी युवक विपिन रावत के साथ मौत के मामले में आज परिजनों समेत स्थानीय लोगों ने निजी अस्पताल में हंगामा किया. देहरादून में विपिन रावत के साथ मारपीट हुई थी, जिसके बाद आज अस्पताल में उसकी मौत हो गई। ये जानकारी सामने आते ही बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी समेत क्षेत्रीय लोग अस्पताल में…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHAR DHAM CHARDHAM CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT EDUCATION GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN INDIAN ARMY JOBS KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें













