,

रुड़की में बड़ा हादसा: ड्राइंग इंस्ट्रूमेंट बनाने वाले कारखाने में लगी आग, एक की मौत

रुड़की। गुलाब नगर मोहल्ले में एक ड्राइंग इंस्ट्रूमेंट के कारखाने में देर रात अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन इस दौरान हादसे में 65 साल के चौकीदार अयूब की जिंदा जलकर मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

रुड़की। गुलाब नगर मोहल्ले में एक ड्राइंग इंस्ट्रूमेंट के कारखाने में देर रात अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन इस दौरान हादसे में 65 साल के चौकीदार अयूब की जिंदा जलकर मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गुलाब नगर मोहल्ले में सरफराज पुत्र कय्यूम का ड्राइंग इंस्ट्रूमेंट का सामान बनाने का एक कारखाना है। जहां पर देर रात अचानक आग लग गई। जिसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही तुरंत दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि दमकल विभाग को भगवानपुर और मंगलौर से अग्निशमन वाहन बुलाने पड़े। इस दौरान कारखाने में रखा एक 5 किलो का सिलेंडर भी फट गया। मौके पर जेसीबी मशीन बुलाकर कारखाने की दीवार तोड़ी गई। जिसके बाद टीम ने करीब 7 घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्या पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें