पौड़ी। थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक के गंगा नदी में छलांग लगाने वाले प्रकरण में यहां मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत ने थाना लक्ष्मण झूला के तत्कालीन थानाध्यक्ष व पुलिस चौकी प्रभारी तपोवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किये हैं। अदालत ने पुलिस को विवेचना में अन्य किसी की भी संलिप्तता पाए जाने पर उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि पुलिस कस्टडी के दौरान मरे युवक के पिता लक्ष्मण सिंह भंडारी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी की अदालत में पूरे घटनाक्रम को लेकर एक प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। जिसमें उन्होंने पूरे घटनाक्रम पर न्यायालय से थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला, होटल प्रबंधक, केदार के दोस्त और चौकी प्रभारी तपोवन के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की अपील की थी।
इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी रवि प्रकाश शुक्ला की अदालत ने फैसला सुनाया। अधिवक्ता महेश बलूनी ने बताया कि न्यायालय ने पूरे प्रकरण में तत्कालीन थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष कुंवर व चौकी प्रभारी तपोवन आशीष चौहान के खिलाफ थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला को तत्काल मुकदमा दर्ज किए जाने के भी निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने पुलिस को मामले की विवेचना में अन्य किसी की भी संलिप्तता पाए जाने पर उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किए जाने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस की कहानी के अनुसार परमार्थ निकेतन के दानपात्र से कथित रूप से चोरी करने और एक युवक के बैग से कुछ सिक्के व नोट बरामद होने के बाद टिहरी जिले के मुनिकीरेती थाना पुलिस ने बीते 22 अगस्त 2022 को चुनेर गांव, धौंतरी उत्तरकाशी निवासी केदार सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह को चोरी के मामले में हिरासत में लिया था। मामला थाना लक्ष्मण झूला का होने के चलते मुनिकीरेती पुलिस ने युवक को थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को सौंप दिया था
इस पर थाना लक्ष्मण झूला की पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में रखा था। पुलिस की कहानी के अनुसार युवक केदार सिंह हिरासत से अचानक भाग गया और गंगा नदी में छलांग लगा दी। जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई, लेकिन उसका शव बरामद नहीं हुआ।
तत्कालीन एसएसपी पौड़ी यशवंत सिंह चौहान ने मामले की जांच एएसपी पौड़ी शेखर चंद्र सुयाल को सौंपी थी। एएसपी की रिपोर्ट व अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था के निर्देश पर एसएसपी पौड़ी यशवंत सिंह चौहान ने बीते 4 अक्टूबर को थाना लक्ष्मण झूला के प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए, उन्हें पुलिस मुख्यालय पौड़ी संबंद्ध कर दिया था।
पौड़ी : केदार मिसिंग मामले में फंसे थानेदार व चौकी प्रभारी
पौड़ी। थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक के गंगा नदी में छलांग लगाने वाले प्रकरण में यहां मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत ने थाना लक्ष्मण झूला के तत्कालीन थानाध्यक्ष व पुलिस चौकी प्रभारी तपोवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किये हैं। अदालत ने पुलिस को विवेचना में अन्य किसी की भी…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHARDHAM CHAR DHAM CM DHAMI CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN JOBS KANWAR YATRA 2022 KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें













