, ,

अमेरिकी कंपनी को मिला उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में सुधार का जिम्मा

देहरादून। धामी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय परामर्शदाता कंपनी मैकेंजी ग्लोबल को उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में सुधार का जिम्मा दिया है। राज्य सरकार के अगले पांच साल में राज्य की आर्थिक विकास दर (जीडीपी) दोगुनी करने के लक्ष्य को प्राप्त करने में कंपनी सहयोग करेगी।धामी सरकार ने कंपनी के साथ दो साल का करार किया है और…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। धामी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय परामर्शदाता कंपनी मैकेंजी ग्लोबल को उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में सुधार का जिम्मा दिया है। राज्य सरकार के अगले पांच साल में राज्य की आर्थिक विकास दर (जीडीपी) दोगुनी करने के लक्ष्य को प्राप्त करने में कंपनी सहयोग करेगी।
धामी सरकार ने कंपनी के साथ दो साल का करार किया है और छह महीने में कंपनी विकास की संभावनाओं वाले उन क्षेत्रों का चयन करेगी, जिसमें वह दुनिया की नामी विशेषज्ञ कंपनियों से निवेश करा सकती है। सचिव नियोजन डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक मैकेंजी ग्लोबल कंपनी किसी राज्य में पहली बार काम करेगी।
कंपनी छह महीने में राज्य के उन सेक्टरों का चयन करेगी, जिनमें नए निवेश और सुधारों के जरिये तरक्की की जा सकती है। बाकी के डेढ़ साल में चिह्नित क्षेत्रों में निवेश के लिए नामी कंपनियों को लाएगी। एजेंसी फसलों और उत्पादों की पैदावार में वृद्धि और उनकी गुणवत्ता में सुधार के लिए निवेश कराएगी। उत्पादों को निर्यात बाजार दिलाने का भी काम करेगी। यदि कंपनी बेहतर परिणाम देगी, तो उसके करार को आगे बढ़ाया जाएगा।
सरकार के मुताबिक मैकेंजी ग्लोबल को अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त है। वियतनाम में कंपनी ने चुनिंदा उत्पादों चावल, कॉफी, केला, मशरूम पर काम किया है। उनकी गुणवत्ता सुधारी, पैदावार बढ़ाई और अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराया। इससे वहां की आर्थिकी सुधार हुआ।
सचिव नियोजन डॉ. सुंदरम के मुताबिक, मोरक्को में टमाटर की फसल सीमित थी। कंपनी ने टमाटर के उत्पादन और उसकी प्रजाति में सुधार पर काम किया। उन्होंने बताया कि राज्य की अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए, न्यू टाउनशिप, पर्यटन, उद्यान, ऊर्जा, आयुष, योग, वेलनेस टूरिज्म, आईटी इंडस्ट्री, होटल इंडस्ट्री समेत कई अन्य क्षेत्रों में कंपनी काम कर सकती है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें