, ,

उत्तराखंड: शक्ति नहर में कूदकर युवती ने दी जान

देहरादून। जनपद के डाकपत्थर इलाके में आज शनिवार को एक युवती ने शक्ति नहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को नहर से निकाला और हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मुताबिक युवती की पहचान 22 वर्षीया मोनिका निवासी नगऊ गांव,…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। जनपद के डाकपत्थर इलाके में आज शनिवार को एक युवती ने शक्ति नहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को नहर से निकाला और हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मुताबिक युवती की पहचान 22 वर्षीया मोनिका निवासी नगऊ गांव, चकराता के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि उन्हें शनिवार को करीब 11.45 पर सूचना मिली थी कि शक्ति नहर में किसी युवती ने छलांग लगी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला और विकासनगर अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोनिका डाकपत्थर में अपने चाचा के पास आई थी। शनिवार को वो अपनी बहन मनीषा के साथ शक्ति नगर के पास घूमने आई थी। तभी उसने बहन को पीछे धक्का देकर खुद शक्ति नगर में छलांग लगा दी। पुलिस के मुताबिक मोनिका बीते कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी और उसका इलाज भी चल रहा था।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें