, ,

उत्तराखंड: हर्षिल में रेस्क्यू के दौरान अब तक हुए 3 शव बरामद

उत्तरकाशी। 5 अगस्त को उत्तरकाशी के धराली स्थित खीर गंगा और तेलगाड़ में आए सैलाब में लापता हुए लोगों की खोजबीन के बाद एक शव मिला। शव झाला में भागीरथी नदी में मिला है। बीते पांच अगस्त को पानी के साथ बह कर आए मलबे में आठ से दस फीट नीचे तक होटल और लोग…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

उत्तरकाशी। 5 अगस्त को उत्तरकाशी के धराली स्थित खीर गंगा और तेलगाड़ में आए सैलाब में लापता हुए लोगों की खोजबीन के बाद एक शव मिला। शव झाला में भागीरथी नदी में मिला है।

बीते पांच अगस्त को पानी के साथ बह कर आए मलबे में आठ से दस फीट नीचे तक होटल और लोग दबे हुए हैं। इसकी जानकारी एनडीआरएफ की ओर से प्रयोग की गई ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार (जीपीआर) के माध्यम से मिली है। इसके प्रयोग से मिलने वाले तत्वों के आधार पर ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ धराली में मलबे के ऊपर खुदाई कर रही है। आपदाग्रस्त इलाके को 4 सेक्टर में बांटा है और रोज 8 से 10 जगह खुदाई करते हैं। बड़ी मशीनें नहीं हैं, इसलिए हाथों से खुदाई कर रहे।

एनडीआरएफ की ओर से धराली में मलबे में दबे लोगों को ढूंढने के लिए ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार का प्रयोग किया जा रहा है। इससे इलेक्ट्रिकल डिटेक्टर वेब किसी मलबे में करीब 40 मीटर नीचे तक दबे किसी भी तत्व की जानकारी बताता है। अब तक कुल 3 शव बरामद हुए हैं, जिनमें धराली के 32 वर्षीय आकाश पंवार और राजस्थान के भीम सिंह शेखावत शामिल हैं. इस प्रकार से अब प्रशासन के मुताबिक जारी लापता लोगों की सूची घटकर 65 हो गई है।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

धराली आपदा में राजस्थान के 6 लोग, बिहार के 13 लोग, उत्तर प्रदेश के 8 लोग लापता बताए गए हैं। हरियाणा का भी एक शख्स लापता बताया गया है। उत्तरकाशी के धराली के कुल 7 लोग लापता हैं। इसके अलावा 24 नेपाली मूल के नागरिक भी लापता हैं।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें