, ,

उत्तराखंड: ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर, पति-पत्नी की मौत

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून से एक दर्दनाक सड़क हाउसे की खबर सामने आ रही है, जहां हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर मैक्सवेल अस्पताल के सामने एक ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे दोनों पति-पत्नी की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दोनों पति-पत्नी सोमवार की सुबह करीब पांच बजे ज्वालापुर से रुड़की की…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून से एक दर्दनाक सड़क हाउसे की खबर सामने आ रही है, जहां हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर मैक्सवेल अस्पताल के सामने एक ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे दोनों पति-पत्नी की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों पति-पत्नी सोमवार की सुबह करीब पांच बजे ज्वालापुर से रुड़की की ओर जा रहे थे, लेकिन मैक्सवेल अस्पताल के सामने बाइक सवार दंपती को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दौरान दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया। कहा कि चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। लिखित तहरीर आने पर आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ ने मृतको की पहचान दीपक सिंह (36वर्ष) पत्नी कमलेश (34वर्ष) निवासी आर्य नगर लाल मंदिर कॉलोनी ज्वालापुर के रूप में हुई है, इन दोनों की मोटरसाइकिल को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें