ऋषिकेश: चीला शक्ति नहर में दो युवक डूबे, एक को बचाया, दूसरा लापता

ऋषिकेश। चीला शक्ति नहर थाना लक्ष्मणझूला के अंतर्गत कौड़ियां पुल से आगे दिल्ली से आए पांच युवकों से दो युवक नहाने के दौरान नदी में बहने लगे। पर्यटकों ने अपने साथियों के नहर में बहने का नजारा देखा तो सहायता के लिए चिल्लाना शुरू किया। इस दौरान एक स्थानीय दुकानदार ने एक पर्यटक को चेन की…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

ऋषिकेश। चीला शक्ति नहर थाना लक्ष्मणझूला के अंतर्गत कौड़ियां पुल से आगे दिल्ली से आए पांच युवकों से दो युवक नहाने के दौरान नदी में बहने लगे। पर्यटकों ने अपने साथियों के नहर में बहने का नजारा देखा तो सहायता के लिए चिल्लाना शुरू किया। इस दौरान एक स्थानीय दुकानदार ने एक पर्यटक को चेन की मदद से किसी तरह सकुशल बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरा पर्यटक नहर में बह गया।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद नहर में राफ्ट की सहायता से सर्च ऑपरेशन चलाना शुरू किया। फिलहाल नहर में बहने वाले पर्यटक का कुछ पता नहीं चला है।

एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सजवान ने बताया नहर में बहने वाले पर्यटक की पहचान 24 वर्षीय मयंक निवासी दिल्ली के रूप में हुई है, जबकि दुकानदार ने जिस पर्यटक को बचाया है उसका नाम दिल्ली निवासी अखिलेश है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।

लेखक के बारे में

7 responses to “ऋषिकेश: चीला शक्ति नहर में दो युवक डूबे, एक को बचाया, दूसरा लापता”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें