,

उत्तराखंड: खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में टनकपुर,पिथौरागढ़ हाइवे पर सड़क दुर्घटना में एक कार खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गयी। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बिलई निवासी संजय (41)पुत्र पष्कर राम, सिनेमा लाइन निवासी गौरव सौन (21)पुत्र रविंद्र सौन और गौरव पांडे (36) ये…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में टनकपुर,पिथौरागढ़ हाइवे पर सड़क दुर्घटना में एक कार खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गयी। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार बिलई निवासी संजय (41)पुत्र पष्कर राम, सिनेमा लाइन निवासी गौरव सौन (21)पुत्र रविंद्र सौन और गौरव पांडे (36) ये तीनों घूमने के लिए कार से गुरना पहुंचे। गुरना मंदिर के पास थोड़ी देर रूकने के बाद जब वापसी के लिए तीनों कार में सवार हुए ,तभी बैक करते समय उनकी कार अचानक करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

जिसके बाद आस-पास के लोगो ने तुरंत खाई में उतर कर गंभीर रूप से घायल हुए संजय और गौरव को निकाल कर 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा। वहीं तीखी ढलान होने से तीसरे साथी को नहीं निकाला जा सका। इसके लिए एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई, करीब दो घंटे की मशकत के बाद टीम ने गौरव पांडे को निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

लेखक के बारे में

4 responses to “उत्तराखंड: खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें