,

राहुल गांधी पर FIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, महेंद्र भट्ट के खिलाफ तहरीर

हरिद्वार: राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज होने के बाद से प्रदेश में सियासत गरमा गई है। हरिद्वार में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता रानीपुर कोतवाली पहुंचे और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर पुलिस…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

हरिद्वार: राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज होने के बाद से प्रदेश में सियासत गरमा गई है। हरिद्वार में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता रानीपुर कोतवाली पहुंचे और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर दी।

कांग्रेस ने दी महेंद्र भट्ट के खिलाफ तहरीर

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सरकार पर पुलिस के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को तत्काल निरस्त करने की मांग की और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रानीपुर कोतवाली पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।

कांग्रेस ने की FIR रद्द करने की मांग

आलोक शर्मा ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड और देश में पुलिस राज जैसी स्थिति बनती जा रही है और भाजपा सरकार पुलिस के जरिए विपक्ष के नेताओं के खिलाफ अनुचित कार्रवाई करवा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दबाव में राहुल गांधी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है, जिसे उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए तत्काल रद्द करने की मांग की।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

विपक्ष के नेताओं को बनाया जा रहा निशाना: कांग्रेस

कांग्रेस नेता आलोक शर्मा ने दलितों से जुड़े मुद्दों को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ दलितों पर अत्याचार और शुद्धिकरण जैसे कृत्य किए जा रहे हैं, जबकि वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय विपक्ष के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें