, ,

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर डंपर से टकराई कार, भाई-बहन की मौत और दो घायल

टिहरी। बदरीनाथ हाईवे पर मालाकुंठी के समीप सोमवार को कार और डंपर की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई तथा दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि हादसा सुबह करीब सवा सात बजे मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

टिहरी। बदरीनाथ हाईवे पर मालाकुंठी के समीप सोमवार को कार और डंपर की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई तथा दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि हादसा सुबह करीब सवा सात बजे मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में मालागूंठी के पास हुआ जब ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रही कार की विपरीत दिशा से आ रहे डंपर से भिड़ंत हो गई।

थाना प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चार लोग वाहन के अंदर फंस गए। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची। बचावकर्मियों ने गैस कटर की मदद से कार को काटकर चारों लोगों को बाहर निकाला और उन्हें ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

चौहान ने बताया कि उपचार के दौरान श्रीनगर निवासी ऋषभ (22) और उनकी बहन रक्षा सेमवाल (24) ने दम तोड़ दिया। कीर्तिनगर निवासी सुहानी (20) और श्रीनगर निवासी ईशानी (20) की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि रक्षा सेमवाल कीर्तिनगर स्थित अस्पताल में लैब तकनीशियन के पद पर कार्यरत थीं, जबकि ऋषभ सिंचाई विभाग में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत थे।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

उनके पिता भी सिंचाई विभाग में प्रशासनिक अधिकारी हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि डंपर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मृतकों और घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें