, ,

कांग्रेस का ‘हाथ’ छोड़ भाजपा में शामिल हुए मनीष खंडूड़ी

देहरादून। कांग्रेस को बड़ा झटका देने के बाद मनीष खंडूड़ी ने आज शनिवार 9 मार्च को बीजेपी ज्वाइन कर ली है। देहरादून महानगर भाजपा कार्यालय में सीएम पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में मनीष खंडूड़ी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। कांग्रेस को बड़ा झटका देने के बाद मनीष खंडूड़ी ने आज शनिवार 9 मार्च को बीजेपी ज्वाइन कर ली है। देहरादून महानगर भाजपा कार्यालय में सीएम पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में मनीष खंडूड़ी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा- हमें खुशी है कि मनीष खंडूड़ी भाजपा में आए। देश के विकास में पीएम मोदी के समर्थन में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में है। मान सम्मान का पूरा ध्यान रखेंगे।

बता दें कि, मनीष खंडूड़ी ने आठ मार्च को ही कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दिया था। मनीष खंडूड़ी 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। बता दें कि फेसबुक में अपनी भूमिका से पहले मनीष खंडूरी ने कॉग्निजेंट, टर्नर ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम्स, बिस्क्वेयर सिस्टम्स, बिजनेस वर्ल्ड पत्रिका और बिजनेस स्टैंडर्ड अखबार के साथ काम किया है। साल 2019 में उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की और पौड़ी से लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन वो हार गए।

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उन्होंने मनीष से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन हो नहीं पाया। उन्होंने कहा कि मनीष के पार्टी से जाने के पीछे कोई व्यक्तिगत या पारिवारिक दबाव हो सकता है। वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा था कि जब भी कोई बड़ा नेता पार्टी से जाता है तो झटका लगना स्वाभाविक है।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

लेखक के बारे में

One response to “कांग्रेस का ‘हाथ’ छोड़ भाजपा में शामिल हुए मनीष खंडूड़ी”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें