, ,

Chardham Yatra 2024: तीर्थ यात्रियों के लिए अच्छी खबर, सरकार शुरू करने जा रही है ये सुविधा

देहरादून। इस साल चारधाम यात्रा पार आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक अब जीएमवीएन (गढ़वाल मंडल विकास निगम) की वेबसाइट पर कैब बुक कर सकेंगे। इसके लिए जीएमवीएन ने तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। इस साल चारधाम यात्रा पार आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक अब जीएमवीएन (गढ़वाल मंडल विकास निगम) की वेबसाइट पर कैब बुक कर सकेंगे। इसके लिए जीएमवीएन ने तैयारी शुरू कर दी है।

बता दें कि केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की जा चुकी है। जबकि यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की तिथि का जल्द ही ऐलान किया जाएगा। इसके साथ ही सरकार और प्रशासन चारधाम यात्रा को सरल और सफल बनाने के लिए तैयारी में जुट गया है। ऐसे में जीएमवीएन की ओर से भी तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहली बार अपनी वेबसाइट पर कैब बुकिंग की सुविधा देने जा रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से ट्रेवल एजेंसियों को आमंत्रित किया गया है। अभी तक निगम की वेबसाइट पर सिर्फ गेस्ट हाउस और होटल बुकिंग की सुविधा मिलती है। ऐसे में इस सुविधा के बाद अगर कोई पर्यटक या तीर्थयात्री जीएमवीएन के होटल से उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर कैब की बुकिंग करता है तो उसे किफायती दामों में कैब उपलब्ध होगी।

जीएमवीएन (GMVN)की वेबसाइट पर कैब बुकिंग करने पर अन्य ट्रेवल कंपनियों की तर्ज पर लोकेशन पर कैब पहुंचेगी। इसका लाभ उन तीर्थ यात्रियों व पर्यटकों को मिलेगा जो बस से यात्रा करते हुए उत्तराखंड आएंगे। या फिर उन्हें जो चारधाम के साथ आसपास की जगह भी घूमना चाहते हैं।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें