, ,

उत्तराखंड: नदी से बरामद हुआ लापता शिक्षक का शव, मिला सुसाइड नोट

टिहरी। टिहरी जिले के घनसाली में शुक्रवार को एक शिक्षक अचानक लापता हो गए थे। जिसके बाद से ही उनकी तलाश की जा रही थी। लेकिन उनके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। दिनभर सर्च अभियान चलाने के बाद रात को सर्च अभियान रोक दिया गया था। शनिवार को शिक्षक का शव नदी से…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

टिहरी। टिहरी जिले के घनसाली में शुक्रवार को एक शिक्षक अचानक लापता हो गए थे। जिसके बाद से ही उनकी तलाश की जा रही थी। लेकिन उनके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। दिनभर सर्च अभियान चलाने के बाद रात को सर्च अभियान रोक दिया गया था। शनिवार को शिक्षक का शव नदी से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि शिवरात्रि के दिन से 41 वर्षीय बालगोविंद थपलियाल अपने घर से कहीं चले गए। जिसके बाद से वो लापता चल रहे थे। पुलिस और एसडीआरएफ द्वारा दिन भर सर्च अभियान में बताया कि बालगोविंद की आखिरी लोकेशन बालगंगा और भिलंगना नदी के संगम पर मिली थी।

इसी जगह पर उनकी चप्पल और सुसाइड नोट मिला। जिसके बाद से एसडीआरएफ ने भिलंगना नदी में अपना सर्च अभियान तेज कर दिया था। लेकिन शुक्रवार को कोई सुराग ना मिलने के कारण सर्च अभियान रोक दिया गया। शनिवार को दोबारा से सर्च अभियान चलाया गया। जिसमें शिक्षका शब बरामद कर लिया गया है।

लेखक के बारे में

One response to “उत्तराखंड: नदी से बरामद हुआ लापता शिक्षक का शव, मिला सुसाइड नोट”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें