, ,

देहरादून में यहां बनेगा प्रदेश का पहला मॉडल मदरसा, भगवान श्रीराम का पाठ्यक्रम भी होगा शामिल

देहरादून। राजधानी देहरादून की मुस्लिम कॉलोनी में प्रदेश का पहला मॉडल मदरसा बनाया जाएगा। जिसमें बच्चे भगवान श्रीराम का पाठ पढ़ेंगे। बता दें मदरसा तैयार कर जल्द ही इसे छात्र-छात्रों को समर्पित कर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने बताया कि बैठक में शिक्षा समिति की बैठक के…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। राजधानी देहरादून की मुस्लिम कॉलोनी में प्रदेश का पहला मॉडल मदरसा बनाया जाएगा। जिसमें बच्चे भगवान श्रीराम का पाठ पढ़ेंगे। बता दें मदरसा तैयार कर जल्द ही इसे छात्र-छात्रों को समर्पित कर दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने बताया कि बैठक में शिक्षा समिति की बैठक के प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई है। शादाब शम्स ने बताया कि राज्य में शुरुआत में चार मॉडल मदरसे बनने हैं। जिनमें पहला मदरसा जल्द ही डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से देहरादून में स्थित मुस्लिम कालोनी में बनेगा। जिसमें एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। जो सामान्य विद्यालय की तरह चलेंगे।

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा, मदरसे में आने वाले जिन बच्चों को उर्दू, अरबी पढ़नी हैं, उन्हें इसके लिए दो घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। बच्चों को स्कूल ड्रेस और पाठ्य पुस्तकें मुफ्त दी जाएंगी। मदरसे के लिए आउटसोर्स से प्रिंसिपल और शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। जिसके शुरुआती खर्च को उत्तराखंड बोर्ड देगा, जबकि भविष्य में इसमें आने वाला खर्च धामावाला मस्जिद, दून अस्पताल दरगाह और पलटन बाजार मस्जिद की ओर से उठाया जाएगा।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें