,

उत्तराखंड की 12 महिलाओं को मिला टीलू रौतेली पुरस्कार

देहरादून। आज सोमवार को उत्तराखंड की 12 महिलाओं और किशोरियों को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 35 महिलाओं को राज्यस्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मान दिया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि)  सर्वेचौक स्थित सभागार में सभी वीरांगनाओं को पुरस्कृत किया।अल्मोड़ा जिले से साहित्यिक क्षेत्र में कार्य के लिए डॉ. शशि…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। आज सोमवार को उत्तराखंड की 12 महिलाओं और किशोरियों को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 35 महिलाओं को राज्यस्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मान दिया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि)  सर्वेचौक स्थित सभागार में सभी वीरांगनाओं को पुरस्कृत किया।
अल्मोड़ा जिले से साहित्यिक क्षेत्र में कार्य के लिए डॉ. शशि जोशी, खेल के क्षेत्र में कार्य के लिए बागेश्वर जिले से दीपा आर्य, चमोली जिले से सामाजिक क्षेत्र में कार्य के लिए मीना तिवाड़ी, बालिका शिक्षा एवं सामाजिक कार्य के लिए चंपावत जिले से मंजू बाला, पत्रकारिता के क्षेत्र में देहरादून जिले से नलिनी गोसाई, खेल के क्षेत्र में हरिद्वार जिले से प्रियंका प्रजापति, शिक्षा एवं स्वच्छता के क्षेत्र में नैनीताल जिले से विद्या मर्तोलिया, अदम्य साहसिक कार्य के लिए पौड़ी से सावित्री देवी, महिला स्वयं सहायता के क्षेत्र में कार्य के लिए पिथौरागढ़ जिले से दुर्गा खड़ायत, आजीविका संवर्द्धन के क्षेत्र में कार्य के लिए रुद्रप्रयाग जिले से गीता रावत, सामाजिक क्षेत्र में कार्य के लिए उत्तरकाशी जिले से लता नौटियाल एवं खेल के क्षेत्र में कार्य के लिए ऊधमसिंहनगर जिले से प्रेमा नौटियाल को पुरस्कृत किया गया।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें