,

विकासनगर में कार की टक्कर से कई फीट हवा में उछला युवक, देखें वीडियो!

विकासनगर। यहां साहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर एक दिल दहला देने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. यहां तेज रफ्तार कार ने एक युवक को टक्कर मारकर हवा में उछाल दिया और यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गंभीर रूप से घायल लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

विकासनगर। यहां साहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर एक दिल दहला देने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. यहां तेज रफ्तार कार ने एक युवक को टक्कर मारकर हवा में उछाल दिया और यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गंभीर रूप से घायल लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार साहिया-क्वानू मोटर मार्ग से एक कार तेज गति से साहिया बाजार की ओर आ रही थी। जिसने साहिया तिराहे पर एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे युवक हवा में उछलकर काफी दूर रोड पर जा गिरा। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। साहिया पुलिस चैकी प्रभारी नीरज कठैत ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है और वाहन चालक का मेडिकल कराया जा रहा है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें