,

रुड़की में प्रेमी युगल छत से कूदा, घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहरा गांव में छत से कूदकर आत्महत्या करने के प्रयास में घायल हुई महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। वहीं बताया जा रहा है कि युवक की हालत भी गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक लक्सर क्षेत्र निवासी एक युवक रुड़की क्षेत्र स्थित एक…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहरा गांव में छत से कूदकर आत्महत्या करने के प्रयास में घायल हुई महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। वहीं बताया जा रहा है कि युवक की हालत भी गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक लक्सर क्षेत्र निवासी एक युवक रुड़की क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था युवक यूपी के मुजफ्फरनगर का निवासी है। महिला देवबंद जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश की निवासी थी. शनिवार की रात को युगल ने किसी बात को लेकर छत से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसमें युवक के पैर टूट गए थे। जबकि महिला के सिर में गंभीर चोट आई थी। दोनों को आनन-फानन में रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। रविवार की रात ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने महिला के परिजनों को भी मामले से अवगत करा दिया है। वहीं युवक की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

लेखक के बारे में

One response to “रुड़की में प्रेमी युगल छत से कूदा, घायल महिला की इलाज के दौरान मौत”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें