, ,

हरिद्वार: फ्लैट में लगी आग, जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से कूदा शख्स, मौत

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में बीते बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण की थी घबराकर वहां रह रहे एक व्यक्ति ने तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मिलीं जानकारी के अनुसार नक्षत्र वाटिका के…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में बीते बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण की थी घबराकर वहां रह रहे एक व्यक्ति ने तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिलीं जानकारी के अनुसार नक्षत्र वाटिका के पास रानीपुर झाल भूमानंद अस्पताल के पीछे कॉलोनी में फ्लैट नंबर 57 में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देख फ्लैट में मौजूद सोनू सिंह (36) पुत्र श्यामवीर निवासी ने अपनी जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। आनन-फानन में सोनू को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान सोनू ने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है तीसरी मंजिल से छलांग लगाने के कारण युवक की कूल्हे, चेस्ट और शरीर के अन्य जगह की हड्डियों फ्रैक्चर हो गई थी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया फ्लैट में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

One response to “हरिद्वार: फ्लैट में लगी आग, जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से कूदा शख्स, मौत”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें