,

उत्तरकाशी: खाई में गिरी रोडवेज बस, 14 घायल, 6 की हालत गंभीर 

उत्तरकाशी। बुधवार सुबह मोरी ब्लॉक के जखोल से देहरादून जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस संख्या UK 7 PA 4177 सुनकुंडी गांव के पास सड़क से बाहर पलट गई। बस पलटने के बाद यात्रियों में चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई। हादसे में 28 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

उत्तरकाशी। बुधवार सुबह मोरी ब्लॉक के जखोल से देहरादून जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस संख्या UK 7 PA 4177 सुनकुंडी गांव के पास सड़क से बाहर पलट गई। बस पलटने के बाद यात्रियों में चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई। हादसे में 28 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक पुष्कर जीना के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को एसडीआफ और पुलिस के जवानों ने बस से रेस्क्यू किया। बस में लगभग 30 यात्री सवार थे।

वहीं 108 की मदद घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया गया। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना पर मोरी से घटनास्थल के लिए एम्बुलेंस भेजी गई। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने क्षेत्र के अधिकारियों से घटना की जानकारी लेते हुए राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए और घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने की व्यवस्था करने को कहा।

लेखक के बारे में

One response to “उत्तरकाशी: खाई में गिरी रोडवेज बस, 14 घायल, 6 की हालत गंभीर ”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें