, ,

देहरादून: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से दरिंदगी

देहरादून। राजधानी देहरादून से महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी के परिचित ने भी महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीन नवंबर को एक महिला ने तहरीर दी थी।…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। राजधानी देहरादून से महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी के परिचित ने भी महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीन नवंबर को एक महिला ने तहरीर दी थी। जिसमें उसने बताया था कि प्रदीप चंद्र (26) निवासी पौड़ी ने उसे शादी का झांसा दिया देकर प्राईवेट वीडियो भेजने को कहा। महिला प्रदीप की बातों में आ गई। अब युवक महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। इसके साथ ही उसने जबरन महिला से शारीरिक सबंध बनाए।

पीड़िता ने बताया प्रदीप चंद्र ने अपने परिचित प्रदीप कुमार (31) निवासी पौड़ी को भी महिला की अश्लील वीडियो भेजी। जिसके बाद उसने भी महिला को ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

लेखक के बारे में

5 responses to “देहरादून: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से दरिंदगी”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें