, ,

उत्तराखंड में बड़ा हादसा; बस खाई में गिरी, 15 यात्रियों की मौत, कई घायल

अल्मोड़ा। उत्तराखंड में सोमवार सुबह बड़ा बस हादसा हुआ है। अल्मोड़ा जिले में सल्ट तहसील के मारचूला स्थित कूपी गांव के पास रानीखेत जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कई लोगों की मौत की खबर है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

अल्मोड़ा। उत्तराखंड में सोमवार सुबह बड़ा बस हादसा हुआ है। अल्मोड़ा जिले में सल्ट तहसील के मारचूला स्थित कूपी गांव के पास रानीखेत जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कई लोगों की मौत की खबर है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

बताया जा रहा है कि बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। बस गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन लिमिटेड की बताई जा रही है। आपदा प्रबंधन अधिकारी अल्मोड़ा विनीत पाल ने बताया कि 15 से अधिक यात्रियों की मौत हो चुकी है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। टीम रेस्क्यू में जुटी है। हादसे में कितने यात्रियों की मौत हुई है, यह रेस्क्यू होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। गौर हो कि उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार सड़क हादसों में लोग जान गंवा रहे हैं।

लेखक के बारे में

5 responses to “उत्तराखंड में बड़ा हादसा; बस खाई में गिरी, 15 यात्रियों की मौत, कई घायल”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें