उत्तरकाशी: अनियंत्रित डंपर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत

 उत्तरकाशी: अनियंत्रित डंपर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत

उत्तरकाशी: बड़कोट में डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।दरअसल ये पूरा हादसा यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बर्नीगाड़ के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को डंपर राजमार्ग निर्माण काम में लगा था। ऐसे में अचानक से डंपर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गया।

मृतक ड्राइवर की पहचान 40 साल के सरजीत सिंह के रूप में हुई। सरजीत डोडा, जम्मू-कश्मीर के रहने वाले थे। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। काफी मुश्किलों से शव को गहरी खाई से बाहर निकाला। फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Khabri Bhula

Related post