नैनीताल। जनपद के कालाढूंगी में अवैध संबंधों के चलते पति ने पत्नी को बातचीत के लिए बुलाया और दुपट्टे से गला कसकर उसे मार डाला। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने बताया कि बैलपड़ाव स्थित लूनिया खत्ता वन क्षेत्र निवासी आमना (18) पुत्री रुस्तम अली का शव मिलने के बाद पुलिस की प्राथमिक जांच से पता चला कि आमना की गला कसकर हत्या की गई है। करीब डेढ़ साल पहले रियासत अली का निकाह मामा की लड़की आमना से हुआ था, लेकिन गौना न होने के कारण दोनों अलग-अलग रहते थे। छह महीने पहले धान की पुराल इकट्ठा करने वह यहां आया हुआ था। इसी दौरान उसे पता चला कि आमना का अपने ताऊ के लड़के के साथ चक्कर चल रहा है। एक दिन उसने दोनों को मौके पर पकड़ भी लिया था। इसी कारण उसे पत्नी से नफरत हो गई।
मंगलवार की रात उसने अपने मोबाइल से आमना को व्हाट्सएप मैसेज कर बाहर बातचीत के लिए बुलाया। पत्नी के आने पर उससे दूसरी जगह चल रहे चक्कर के बारे में पूछा। इस पर वह उससे झगड़ा करने लगी। गुस्से में उसने पत्नी के दुपट्टे से ही उसका गला कसकर उसे मार डाला। मौत के बाद उसने शव को उठाकर घर के पीछे रखी पराल के ढेर के पास रख दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह सो गया। रात करीब एक बजे आमना की मम्मी आई और कहने लगी कि आमना को कुछ हो गया है।
वह अपने मामा हनीफ और मामी के साथ आरोपी रियासत पराल के पास पत्नी के शव को देखने के लिए गया। उसने आमना के साथ हुई चैटिंग को डिलीट कर दिया। थानाध्यक्ष राजवीर सिंह ने बताया कि हत्या के बाद रियासत ने अपने और पत्नी के मोबाइल से मैसेज डिलीट किए थे। इस बारे में पूछने पर वह सकपका गया। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो आरोपी कुछ ही देर में टूट गया। इस तरह से हत्या का खुलासा हो गया। अपराध कबूलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया।
नैनीताल : प्रेमी संग रंगरेलियां मनाना पति को नहीं हुआ बर्दाश्त, कर दिया खून
नैनीताल। जनपद के कालाढूंगी में अवैध संबंधों के चलते पति ने पत्नी को बातचीत के लिए बुलाया और दुपट्टे से गला कसकर उसे मार डाला। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने बताया कि बैलपड़ाव स्थित लूनिया खत्ता वन क्षेत्र…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHARDHAM CHAR DHAM CM DHAMI CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN JOBS KANWAR YATRA 2022 KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें













