,

बनबसा से टनकपुर तक सीएम धामी का रोड शो: उपचुनाव सीट पर झोंकी ताकत

चंपावत में उपचुनाव के चलते समर्थकों की भीड़ के साथ सीएम पहुंचे गांधी मैदान देहरादून। आज गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टनकपुर-बनबसा क्षेत्र के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने बनबसा से टनकपुर तक रोड शो किया। बनबसा से टनकपुर तक रोड शो के बाद उन्होंने टनकपुर के गांधी मैदान में रैली को संबोधित किया।बीते…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

  • चंपावत में उपचुनाव के चलते समर्थकों की भीड़ के साथ सीएम पहुंचे गांधी मैदान

देहरादून। आज गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टनकपुर-बनबसा क्षेत्र के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने बनबसा से टनकपुर तक रोड शो किया। बनबसा से टनकपुर तक रोड शो के बाद उन्होंने टनकपुर के गांधी मैदान में रैली को संबोधित किया।
बीते बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं दौरे पर थे। वहां उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए कमेटी का शीघ्र गठन किया जाएगा। इस कमेटी में शामिल न्यायविदों, प्रबुद्धजनों और सेवानिवृत्त लोगों की ओर से तैयार ड्राफ्ट के आधार पर सिविल कोड तैयार किया जाएगा। उन्होंने बिजली संकट को पूरे देश की समस्या बताते हुए कहा कि सरकार इससे निपटने के उपाय कर रही है।
धामी ने कहा कि भाजपा सिर्फ कोरी घोषणाएं नहीं करती, बल्कि घोषणाओं को धरातल पर उतारती भी है। उन्होंने विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन रुद्रपुर में भाजपा के दोबारा सत्ता में आने पर यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने की घोषणा की थी जो शीघ्र पूरी की जाएगी। इसके बाद सभी धर्मों के नागरिकों के लिए एक समान कानून लागू हो जाएगा। किच्छा में भी जल्द एम्स के सेटेलाइट सेंटर का निर्माण शुरू होने जा रहा है। नजूल की भूमि पर मालिकाना हक देने के लिए भी शीघ्र नजूल एक्ट बनने जा रहा है। 

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें