,

उत्तराखंड: महिला को बाघ ने बनाया निवाला, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

नैनीताल/रामनगर। घास काटने के लिए गई रिंगोड़ा गांव की एक बुजुर्ग महिला को बाघ ने अपना शिकार बना लिया। महिला की मौत के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। गुस्साए ग्रामीणों ने 2 किलोमीटर तक शव को पैदल गांव लेकर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने हाईवे पर जाम लगा दिया। मिलीं जानकारी के अनुसार रामनगर के…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

नैनीताल/रामनगर। घास काटने के लिए गई रिंगोड़ा गांव की एक बुजुर्ग महिला को बाघ ने अपना शिकार बना लिया। महिला की मौत के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। गुस्साए ग्रामीणों ने 2 किलोमीटर तक शव को पैदल गांव लेकर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने हाईवे पर जाम लगा दिया।

मिलीं जानकारी के अनुसार रामनगर के रिंगोड़ा गांव की रहने वाली तुलसी देवी (60) कड़ाकोटी गांव की अन्य महिलाओं के साथ बुधवार सुबह हाईवे किनारे घास काटने गई थी। रिंगोड़ा मजार के पास जब वह हाईवे किनारे घास काट रही थी। तभी घात लगाए बैठे एक बाघ ने उस पर हमला किया और उसे घसीटते हुए कोसी नदी की ओर ले गया। महिला को बाघ द्वारा ले जाने की सूचना अन्य महिलाओं ने ग्रामीणों को दी। जिसके बाद ग्रामीणों के साथ वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। हाईवे से कोसी नदी की ओर 500 मीटर की दूरी पर महिला का शव वन कर्मियों ने बरामद किया।

आक्रोशित ग्रामीण 2 किलोमीटर तक शव को पैदल गांव लेकर पहुंचे और हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे रामनगर वन प्रभाग के एसडीओ अंकित बडोला, कोसी रेंजर शेखर तिवारी ने ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीण डीएफओ को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

10 responses to “उत्तराखंड: महिला को बाघ ने बनाया निवाला, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें