, ,

मसूरी में दर्दनाक हादसा, पार्क करने के दौरान खाई में गिरी कार, दो की मौत

मसूरी। धनोल्टी मार्ग स्थित एक रेस्टोरेंट के बगल में गाड़ी पार्क करने के दौरान गाड़ी बैरिकेटिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। इससे दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। मसूरी थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि बुधवार देर रात स्कॉर्पियो में सवार पांच लोग धनौल्टी जा रहे…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

मसूरी। धनोल्टी मार्ग स्थित एक रेस्टोरेंट के बगल में गाड़ी पार्क करने के दौरान गाड़ी बैरिकेटिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। इससे दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए।

मसूरी थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि बुधवार देर रात स्कॉर्पियो में सवार पांच लोग धनौल्टी जा रहे थे। इस दौरान चालक धनौल्टी मार्ग स्थित कैसेल रेस्टोरेंट पर गाड़ी पार्क कर रहा था। अंधेरे में जगह का अंदाजा नहीं होने से गाड़ी बैरिकेडिंग तोड़ते हुए नीचे खाई में गिर गई। दुर्घटना में हरपाल सिंह (46) पुत्र स्वर्गीय तेज सिंह पंवार, दिलीप सिंह पंवार (48) पुत्र स्वर्गीय भगवान सिंह पंवार निवासी कंडीसौड़ विकोल, टिहरी गढ़वाल की मौके पर मौत हो गई।

जबकि वीरेंद्र सिंह (36) पुत्र शूरवीर सिंह, दीवान सिंह पंवार (54) पुत्र अव्वल सिंह पंवार निवासी कंडीसौड़ विकोल, टिहरी गढ़वाल और विजय लाल (40) पुत्र दिवंगत संतू लाल निवासी धरासू उत्तरकाशी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस के माध्यम से लंडौर कम्युनिटी अस्पताल ले जाया गया जहां पर तीनों का उपचार किया जा रहा है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शवो को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर मसूरी उप जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लेखक के बारे में

5 responses to “मसूरी में दर्दनाक हादसा, पार्क करने के दौरान खाई में गिरी कार, दो की मौत”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें