, ,

Uttarakhand Weather: जून तक जारी रहेगा प्री मॉनसून शॉवर, जानें वेदर अपडेट्स

देहरादून। उत्तराखंड का मौसम 12 मई 2025: उत्तराखंड में इन दिनों बारिश और बर्फबारी के चलते मॉनसून जैसे हालात दिखाई दे रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी जनपदों में भी बारिश हो रही है लेकिन गर्मी बरकार है। बारिश होने से तापमान पर थोड़ा असर पड़ता है लेकिन तेज धूप निकलते ही उमस भरी गर्मी…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

2 minutes

पढ़ने का समय

देहरादून। उत्तराखंड का मौसम 12 मई 2025: उत्तराखंड में इन दिनों बारिश और बर्फबारी के चलते मॉनसून जैसे हालात दिखाई दे रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी जनपदों में भी बारिश हो रही है लेकिन गर्मी बरकार है। बारिश होने से तापमान पर थोड़ा असर पड़ता है लेकिन तेज धूप निकलते ही उमस भरी गर्मी हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 27 मई तक मानसून केरल के रास्ते देश में प्रदेश करने का अनुमान है। जिसके बाद उत्तराखंड तक का सफर मानसून करीब 20 दिन के आसपास करता है। जिसके अनुसार, इस वर्ष प्रदेश में मानसून 15 से 20 जून के आसपास पहुंच सकता है। जबकि, सामान्य समय भी 20 जून के आसपास ही माना जाता है। इस बार मानसून सीजन में उत्तराखंड में सामान्य से 10 से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा रहने का भी अनुमान है।

वहीं, इस बार एक मार्च से अब तक ग्रीष्मकाल में सामान्य से 16 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई। जबकि, एक मई के बाद से अब तक 94 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई। आने वाले दिनों में पर्वतीय क्षेत्रों में प्री-मानसून शावर तेज हो सकती हैं। कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछार और तेज हवा चलने का दौर जारी है। दून में भी कहीं-कहीं बौछारें पड़ रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में मानसून के 15 से 20 जून के आसपास पहुंचने की उम्मीद है। जो कि सामान्य के करीब ही माना जाएगा।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

उत्तराखंड में बदलते मौसम की मिजाज से चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की आस्था पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। मौसम में आए बदलाव से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है जिस से तापमान में गिरावट आई है। केदारपुर में रात को तापमान शून्य से नीचे चला जा रहा है, जबकि दोपहर के समय अधिकतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है।

लेखक के बारे में

2 responses to “Uttarakhand Weather: जून तक जारी रहेगा प्री मॉनसून शॉवर, जानें वेदर अपडेट्स”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें