उत्तराखंड: गंगा में डूबने से दो किशोरियों की मौत

ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश से एक दुर्घटना की खबर सामने आई है,जहां ऋषिकेश नया घाट पर गंगा में नहाते समय तीन किशोरियां तेज बहाव की चपेट में आ गईं। वहीं मौके पर मौजूद युवक ने एक किशोरी को बचा लिया। जबकि अन्य दो किशोरियां डूब गई। मिली जानकारी के अनुसयार शुक्रवार को शाम पांच बजे…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश से एक दुर्घटना की खबर सामने आई है,जहां ऋषिकेश नया घाट पर गंगा में नहाते समय तीन किशोरियां तेज बहाव की चपेट में आ गईं। वहीं मौके पर मौजूद युवक ने एक किशोरी को बचा लिया। जबकि अन्य दो किशोरियां डूब गई।

मिली जानकारी के अनुसयार शुक्रवार को शाम पांच बजे ट्यूशन से लौटते समय अंजलि (14) पुत्री दीपक थापा, नेहा (14) पुत्री लोकबहादुर व अंजलि (10) पुत्री भरत बहादुर सभी निवासी शिवचौक के पास, विस्थापित कॉलोनी, आईडीपीएल गंगा में नहाने चली गईं। नया घाट पर नहाते समय तीनों तेज बहाव की चपेट में आ गईं। किशोरियों को बहता देख घाट पर मौजूद एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। उसने 10 वर्षीय अंजलि को बाहर निकाल लिया। जबकि दो अन्य किशोरियां गंगा में डूब गईं।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। दोनों किशोरियों को गंगा से बाहर निकालकर उपचार के लिए एम्स भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने अंजलि और नेहा को मृत घोषित कर दिया।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें