,

कैंपटी फॉल में नहाते वक्त डूबा यूपी से आया पर्यटक

पुलिस और आसपास के लोगों ने बमुश्किल शव निकाला बाहर देहरादून। कैंपटी फॉल में नहाते समय झील में डूबने से उत्तरप्रदेश के एक पर्यटक की मृत्यु हो गई। जानकार के अनुसार 35 वर्षीय अरविंद हीरापुर जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश का निवासी अपने छह दोस्त नीरज, कल्याण, अजय, महेश चंद, जितेंद्र सिंह और सोनू के साथ…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

  • पुलिस और आसपास के लोगों ने बमुश्किल शव निकाला बाहर

देहरादून। कैंपटी फॉल में नहाते समय झील में डूबने से उत्तरप्रदेश के एक पर्यटक की मृत्यु हो गई। जानकार के अनुसार 35 वर्षीय अरविंद हीरापुर जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश का निवासी अपने छह दोस्त नीरज, कल्याण, अजय, महेश चंद, जितेंद्र सिंह और सोनू के साथ मसूरी घूमने आया था। सभी दोस्त झरने में नहा रहे थे। अचानक अरविंद झरने में डूब गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह झील से मृतक को बाहर निकाला गया और मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया है। पुलिस उसके दोस्तो से भी पूछताछ कर रही है। थाना अध्यक्ष कैंपटी नवीन जुराल ने बताया कि मुख्य झील के नीचे दूसरी बड़ी झील के पास में नहाते समय यह हादसा हुआ। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जवानों ने आसपास के लोगों की मदद से झील के अंदर पत्थरों के बीच फंसे पर्यटक के शव को बाहर निकाला। उत्तराखंड में इन दिनों लगातार बारिश होने से नदी-नाले उफान पर हैं। पहाडि़या दरक रही हैं। लेकिन पर्यटक समझदारी से काम नहीं ले पा रहे हैं। पिछले माह गंगा में डूबने से भी तीन पर्यटकों की मौत हो गई थी।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें