,

उत्तराखंड : आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में हुआ बदलाव

देहरादून। आज बुधवार को शासन ने 3 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इनमें शैलेश बगोली, सौजन्या और दिलीप जावलकर शामिल हैं।शासन की तरफ से शैलेश बगोली को सचिव सूचना प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास पहले से ही सचिव मुख्यमंत्री कार्मिक एवं सतर्कता के साथ ही…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। आज बुधवार को शासन ने 3 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इनमें शैलेश बगोली, सौजन्या और दिलीप जावलकर शामिल हैं।
शासन की तरफ से शैलेश बगोली को सचिव सूचना प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास पहले से ही सचिव मुख्यमंत्री कार्मिक एवं सतर्कता के साथ ही कृषि की जिम्मेदारी भी है। दिलीप जावलकर को सचिव निर्वाचन की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। जावलकर पहले ही वित्त और नागरिक उड्डयन के सचिव के तौर पर काम कर रहे हैं। सौजन्या से उनकी सभी जिम्मेदारियां वापस ले ली गई हैं। सौजन्या प्रतिनियुक्ति पर जा रही हैं और शासन से रिलीव हो चुकी हैं। अब वह एलबीएस अकादमी में प्रतिनियुक्ति पर रहेंगी।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें