, ,

हरिद्वार-ऋषिकेश के बीच चीला मार्ग पर पलटी यात्रियों से भरी बस, कई यात्री घायल

ऋषिकेश। आज गुरुवार सुबह चीला चौकी क्षेत्र के भीमगोड़ा बैराज तिराहे के पास टनकपुर से ऋषिकेश आ रही रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 35 यात्री सवार थे, जिनमें से 24 यात्री बुरी तरह जख्मी हो गए। पुलिस ने गाड़ी का शीशा तोड़कर 24 यात्रियों को बाहर निकाला।जानकारी के मुताबिक चीला चौकी…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

ऋषिकेश। आज गुरुवार सुबह चीला चौकी क्षेत्र के भीमगोड़ा बैराज तिराहे के पास टनकपुर से ऋषिकेश आ रही रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 35 यात्री सवार थे, जिनमें से 24 यात्री बुरी तरह जख्मी हो गए। पुलिस ने गाड़ी का शीशा तोड़कर 24 यात्रियों को बाहर निकाला।
जानकारी के मुताबिक चीला चौकी क्षेत्र के भीमगोड़ा बैराज तिराहे के पास टनकपुर से ऋषिकेश आ रही रोडवेज बस संख्या UK 07 PA 3083 अनियंत्रित होकर पलट गई। तभी ऋषिकेश की ओर से आ रही कार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। घायलों को हरिद्वार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें