, ,

पिथौरागढ़: चैसर के कुड़ीताल में मिला युवती का अधजला शव, जांच में जुटी पुलिस

पिथौरागढ़। आज गुरुवार सुबह जनपद के गांव चैसर के कुड़ीताल में एक युवती का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाईपुलिस के मुताबिक आज गुरुवार सुबह गांव के कुछ लोग दूध देने…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

पिथौरागढ़। आज गुरुवार सुबह जनपद के गांव चैसर के कुड़ीताल में एक युवती का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई
पुलिस के मुताबिक आज गुरुवार सुबह गांव के कुछ लोग दूध देने के लिए जा रहे थे. तभी उन्हें कहीं धुआं उठता दिखा। जब नजदीक जाकर देखा तो युवती का शव जल रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस के अनुसार युवती की हत्या कर पहचान छुपाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की जा रही थी। युवती की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। पिथौरागढ़ के कोतवाल मोहन चंद्र पांडेय ने बताया पुलिस युवती के बारे में जानकारी जुटा रही है, लेकिन अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें