,

उत्तराखंड: इन आठ जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी…

देहरादून। उत्तराखंड में बीते लम्बे समय से मौसम शुष्क बना हुआ है लेकिन बीते मंगलवार की सुबह से राज्य के कुछ क्षेत्रों में रुक-रूककर बारिश हो रही है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में तापमान अब सामान्य से अधिक बना हुआ है। वहीं राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फ़बारी हुई जिससे पर्वतीय क्षेत्रों के तापमान में…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। उत्तराखंड में बीते लम्बे समय से मौसम शुष्क बना हुआ है लेकिन बीते मंगलवार की सुबह से राज्य के कुछ क्षेत्रों में रुक-रूककर बारिश हो रही है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में तापमान अब सामान्य से अधिक बना हुआ है। वहीं राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फ़बारी हुई जिससे पर्वतीय क्षेत्रों के तापमान में हल्की गिरावट आई है।

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के आठ जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि बुधवार यानि आज राजधानी देहरादून सहित चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं आज 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई की चोटियों पर बर्फबारी होने के आसार भी हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कुछ जनपदों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो छह फरवरी यानी कल भी मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं पश्चिमी विक्षोभ की हवाओं का उत्तराखंड तक न पहुंचने के कारण इस बार खुलकर बारिश नहीं हो रही है, जिसके चलते प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी तो हुई लेकिन तापमान में गिरावट नहीं आई।

लेखक के बारे में

One response to “उत्तराखंड: इन आठ जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी…”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें