,

उत्तराखंड: पंखे से लटका मिला IIT की छात्रा का शव

रूड़की। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रूड़की में बीटेक द्वितीय वर्ष की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस दौरान छात्र का शव छात्रावास के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस के अनुसार, अंशु मलेया (19) मध्य प्रदेश के इटारसी जिले की रहने वाली थी। मंगलवार शाम वह कस्तूरबा गांधी हॉस्टल के…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

रूड़की। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रूड़की में बीटेक द्वितीय वर्ष की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस दौरान छात्र का शव छात्रावास के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला।

पुलिस के अनुसार, अंशु मलेया (19) मध्य प्रदेश के इटारसी जिले की रहने वाली थी। मंगलवार शाम वह कस्तूरबा गांधी हॉस्टल के अपने कमरे में मौजूद थी। शाम करीब छह बजे एक सहपाठी छात्रा अंशु से मिलने पहुंची। कई बार आवाज लगाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो उसने खिड़की से अंदर झांका तो कमरे में अंशु को फंदे से लटका देख वह स्तब्ध रह गई।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अंशु का मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त कर लिया है, जबकि फॉरेंसिक टीम ने भी आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं।कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में

5 responses to “उत्तराखंड: पंखे से लटका मिला IIT की छात्रा का शव”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें