, ,

देहरादून, पौड़ी समेत छह जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की बारिश ने हाहाकार मचा दिया है। राज्य भर में भूस्खलन, जल जमाव और बाढ़ की घटनाएं हो रही हैं। मसूरी में देर रात को तेज बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। कई जगहों पर सड़कों पर भारी मलबा आने से रोड बंद हो गईं। इससे लोगों को भारी परेशानियों…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की बारिश ने हाहाकार मचा दिया है। राज्य भर में भूस्खलन, जल जमाव और बाढ़ की घटनाएं हो रही हैं। मसूरी में देर रात को तेज बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। कई जगहों पर सड़कों पर भारी मलबा आने से रोड बंद हो गईं। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

वहीं पहाड़ी से मलबा गिरने से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे फाटा में डोलिया मंदिर के समीप बंद हो गया। वहीं चमोली के थराली देवाल में रविवार रात्रि से हो रही बारिश पिंडर घाटी के ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई। स्कूल खुलने के पहले दिन ही बच्चों के साथ ही शिक्षकों को भी दिक्क़ते उठानी पड़ी।

उधर फाटा के पास केदारनाथ हाईवे पर भी पहाड़ टूटने से मलबा आ गया। रात में तेज बारिश के कारण हाईवे पर मलबा और बोल्डर आ गए। इससे हाईवे बंद हो गया। इस दौरान केदारनाथ आ-जा रहे हजारों श्रद्धालु हाईवे पर फंस गए। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा सुबह हाईवे से मलबा हटाने के बाद मार्ग सुचारू किया जा सका।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

आज उत्तराखंड के छह जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश भर के कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि प्रदेश भर के सभी जिलों में बारिश होने के आसार हैं।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें