, ,

उत्तराखंड: सांप के डसने से भाई बहन की मौत, परिजनों में कोहराम

रामनगर/हल्द्वानी। पार्वती कुंज पीरूमदारा में सांप ने एक ही परिवार के दो बच्चों को डस लिया। आनन-फानन में बच्चों को रामनगर एसटीएच लाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हल्द्वानी एसटीएच रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मूलरूप से पन्ना (मध्य…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

रामनगर/हल्द्वानी। पार्वती कुंज पीरूमदारा में सांप ने एक ही परिवार के दो बच्चों को डस लिया। आनन-फानन में बच्चों को रामनगर एसटीएच लाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हल्द्वानी एसटीएच रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि मूलरूप से पन्ना (मध्य प्रदेश) का राहुल परिवार के साथ मजदूरी करता है। राहुल ने बताया कि वो और उसकी पत्नी व तीन बच्चे कमरे में सो रहे थे रात करीब 12 बजे बेटा देव (6) और बेटी नित्या (4) रोने लगे। जब देखा तो वहां पर सांप बैठा था, सांप ने दोनों बच्चों के हाथ पर काट रखा था। परिजन सांप को डिब्बे में डालकर और दोनों बच्चों को लेकर रामनगर सीएचसी पहुंचे। बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई है। चार वर्षीय बच्ची नित्या की मौत बीते दिन हुई, जबकि देव की मौत शुक्रवार सुबह हुई है।

दोनों बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम में मचा हुआ है। पिता राहुल का कहना है कि तीन बच्चों में दो की मौत हो गई, जबकि एक बड़ा बेटा अभी उनके साथ है।

लेखक के बारे में

One response to “उत्तराखंड: सांप के डसने से भाई बहन की मौत, परिजनों में कोहराम”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें